Street Dancer 3D Box Office Collection Day 3: वरुण-श्रद्धा की फिल्म को वीकेंड का फायदा, 50 करोड़ के नजदीक पहुंची कमाई

फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी वीकेंड में कंगना रनौत की पंगा को काफी पीछे छोड़ते हुए 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है. फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन शानदार है.

Advertisement
Street Dancer 3D Box Office Collection: पोस्टर Street Dancer 3D Box Office Collection: पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर स्ट्रीट डांसर 3डी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने वीकेंड में कंगना रनौत की पंगा को काफी पीछे छोड़ते हुए 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है. स्ट्रीट डांसर 3डी का तीन दिन का कलेक्शन और प्रति दिन का कलेक्शन दोनों ही शानदार है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने के कलेक्शन शेयर कर इसे फिल्म का हेल्दी वीकेंड बताया है. फिल्म ने रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसे मिलाकर फिल्म कार टोटल कलेक्शन 41.23 करोड़ हो गया है.

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को की ओपनिंग 10.26 करोड़ से हुई थी. दूसरे दिन यह कलेक्शन 13.21 करोड़ रहा और अब तीसरे दिन कमाई में लगभग साढ़े चार करोड़ की बढ़त नजर आ रही है.

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी स्ट्रीट डांसर 3डी को वीकेंड का और रिपब्ल‍िक डे का फायदा मिला है. फिल्म की कहानी को क्रिट‍िक्स और ऑडियंस ने पॉजीट‍िव फीडबैक दिया था. हालांकि इसका डांस सबसे ज्यादा इंप्रेसिव रहा.

नोरा फतेही और ये डांस आर्ट‍िस्ट्स भी हैं फिल्म का अहम हिस्सा

डांस बेस्ड स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा प्रभुदेवा, , सलमान यूसुफ खान, धर्मेश, पुनीत पाठक, राघव जुयाल जैसे माहिर डांस आर्ट‍िस्ट्स भी हैं. फिलहाल, स्ट्रीट डांसर 3डी की कमाई को देखें तो लगता है इस हफ्ते फिल्म अच्छा खासा कारोबार कर लेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement