सोनम कपूर ने भाई हर्ष को दी सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन की सलाह और आलिया के बारे में कहा यह...

हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो पर पहुंची एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भाई हर्षवर्धन कपूर के बारे में कहा कुछ ऐसा जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप...

Advertisement
सोनम कपूर  भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ सोनम कपूर भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

नेहा धूपिया के चर्चित चैट शो '#नो फिल्टर नेहा' पर आए दिन कई बॉलीवुड स्टार्स की निजी और प्रफेशनल जिंदगी से जुड़े हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. हाल ही में नेहा धूपिया के इस चैट शो पर पहुंची सोनम कपूर ने भी कुछ चैकाने वाले खुलासे किए.

ने हाल ही में 'मिर्ज‍़‍िया' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले अपने भाई के बारे में कहा है कि उसकी लड़कियों को लेकर च्वाइस बेहद खराब है. सोनम ने इस चैट शो के दौरान उन मैसेज के बारे भी बताया जि‍समें वह और रिया हर्ष को उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में राय दे रही हैं जैसे रिया और सोनम का हर्ष को कहना कि वो लड़की स्वीट है लेकिन तुम्हें इससे बेहतर भी मिल सकती है. और यह कहना कि तुम प्रोटेक्शन तो यूज कर रहे हो ना, तुम्हारा लड़कियों के मामले में टेस्ट बेहद खराब है. इस चैट शो में सोनम बहन रिया के साथ मौजूद थीं.

Advertisement

इस शो के दौरान जब सोनम से पू‍छा गया कि वह के देसी वर्जन में किसे देखना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में सोनम तुरंत बोलीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रिसटियन ग्रे के किरदार में देखना चाहूंगी क्योंकि ये दोनों ही बेहद हॉट हैं और आलिया भट्ट अनास्टासिया स्टील के किरदार में क्योंकि उनके वर्जिनल लुक्स हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »