सोनाक्षी ने पाकिस्तानी पत्रकार का किरदार निभाने से किया इनकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म 'नूर' में पाकिस्तानी पत्रकार के किरदार में नहीं नजर आएंगी.

Advertisement
सोनाक्षी सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा

IANS

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह 'नूर' में पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में नहीं हैं. यह फिल्म पाकिस्तान की सबा इम्तियाज के नॉवेल 'कराची यू आर किलिंग मी' पर आधारित है.

आने वाली फिल्म 'फोर्स 2' के लॉन्च पर सोनाक्षी ने फिल्म 'नूर' में अपने किरदार के बारे में बातचीत की. इसपर उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहूंगी कि मैं इसमें की भूमिका में नहीं हूं. फिल्म किताब पर आधारित है, जो पाकिस्तानी लेखक द्वारा लिखित है. कहानी को मुंबई के बैकग्राउंड पर ढाला गया है.'

Advertisement

सनहिल सिप्पी निर्देशित यह फिल्म मुंबई में 'नूर' के दुर्भाग्य और प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. पूरब कोहली, शिबानी दांडेकर और कनन गिल स्टारर फिल्म बड़े पर्दे पर अगले साल सात अप्रैल को रिलीज होगी.

इसके अलावा, सोनाक्षी फिल्म ' के बाद 'फोर्स 2' में भी अपना मारधाड़ वाला अंदाज कायम रखे नजर आएंगी. एक्शन क्वीन टैग के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी ने कहा, 'आप कह सकते हैं कि मैं एक्शन फिल्मों की बहुत शौकीन हूं. मैं बहुत-सी एक्शन फिल्मों का हिस्सा रही हूं. मुझे इसमें मजा आता है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement