मीका सिंह हिरासत में, मॉडल ने लगाए आपत्त‍िजनक फोटो भेजने के आरोप

सिंगर मीका सिंह को दुबई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
मीका सिंह मीका सिंह

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

सिंगर मीका सिंह को दुबई में हिरासत में लिया गया है. मीका पर 17 वर्षीय एक ब्राजीलियन युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. ब्राजीलियन नेशनल ने मीका के खिलाफ शिकायत की थी.  कथ‍ित पीड़‍िता पेशे से मॉडल बताई जा रही हैं. 

मीका सिंह को बुधवार की रात तीन बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया. युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजते थे. मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे. दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्ट‍ि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में लिया है. मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

इसी साल मार्च में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मीका के भाई दलेर मेहंदी को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में दोषी करार दिया था. उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था. मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई थी. सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »