212 स्क्रीन्स पर चल रही गुजराती फिल्म यूं बना रही कमाई के रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के हिट होने के लिए जिम्मेदार फैक्टर्स में से एक फैक्टर यह भी है कि फिल्म को कितनी स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. लेकिन एक फिल्म ऐसी है जो सिर्फ 212 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद भी कमाई के मामले में कमाल कर रही है.

Advertisement
शुथयु का पोस्टर शुथयु का पोस्टर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

जहां बॉलीवुड फिल्में हजारों स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद कोई खास कमाई नहीं कर पातीं वहीं गुजराती फिल्म शुथयु ने महज 212 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद कमाल कर दिया है. गुजराती भाषा की यह फिल्म अब तक 2 करोड़ 52 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है. महज 212 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई किसी भी फिल्म के लिए यह आंकड़ा शानदार है.

Advertisement

बता दें कि , , और पीयुष मिश्रा जैसे सितारों से सजी फिल्म "हैप्पी फिर भाग जाएगी" को तकरीबन 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था और बावजूद इसके इसका पहले दिन का कलेक्शन महज 2 करोड़ 70 लाख रुपये था. इस तरह देखा जाए तो बेहद सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हुई गुजराती फिल्म शुथयु का प्रदर्शन चौंकाने वाला है.

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कुछ दोस्तों की कहानी है, जिनमें से एक की क्रिकेट खेलने के दौरान आंशिक तौर पर याद्दाश्त चली जाती है. नतीजा यह होता है कि न तो मनन अपनी मंगेतर को पहचान पाता है और न ही उनकी सगाई के बारे में उसे कुछ याद रहता है. क्या मनन की याद्दाश्त वापस आएगी? क्या उसकी जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटेगी? यही फिल्म की कहानी है.

Advertisement

फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ एक लाख रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन इसने 1 करोड़ 51 लाख रुपये का बिजनेस किया. 212 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के रोजाना तकरीबन 900 शोज चलाए जा रहे हैं. हालांकि शुथयु पहली ऐसी फिल्म नहीं है जिसने कम लागत के बावजूद अच्छा बिजनेस किया है. इससे पहले तमाम ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने अच्छे कंटेंट, एक्टिंग और निर्देशन के दम पर अच्छा कलेक्शन किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »