इस बड़े एक्टर की जिदंगी जीना चाहते हैं शाहरुख

लंबे वक्त से बॉलीवुड में कई डायरेक्टर्स गुरुदत्त जी की बायोपिक बनाने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सफल नहीं हो पाया. अनुराग कश्यप और आमिर खान ऐसे प्रोजेक्ट के लिए सामने आए भी लेकिन बात नहीं बन सकी.

Advertisement
शाहरुख खान और गुरुदत्त शाहरुख खान और गुरुदत्त

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

'अपने 25 साल के फिल्मी करियर में मैंने किसी बायोपिक में काम नहीं किया', ऐसा कहना है बॉलीवुड के स्टारडम की सभी ऊचांइयों को छू चुके शाहरुख खान का. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने साहिर लुधियानवी की बायोपिक में काम करने के सवाल पर कहा कि उनकी दिली चाहत है कि वो कभी गुरुदत्त जी की बायोपिक में काम करें.

Advertisement


गुरुदत्त भारतीय सिनेमा के वो सितारें हैं जिन्होंने 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'साहब, बीबी और गुलाम' जैसी क्लासिक फिल्में बनाई. गुरुदत्त जी अपनी बेहतरीन फिल्मों और यादगार संगीत के लिए भारतीय सिनेमा में याद किए जाते हैं.

लंबे वक्त से बॉलीवुड में कई डायरेक्टर्स गुरुदत्त जी की बायोपिक बनाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन अभी तक ऐसा हो नही पाया. एक बार अनुराग कश्यप और आमिर खान ऐसे प्रोजेक्ट के लिए सामने आए भी लेकिन बात नहीं बन सकी. अब देखना है कि शाहरुख का ये सपना कब तक पूरा होता है?


बता दें 25 जनवरी को शाहरुख खान की 'रईस' रिलीज होने वाली हैं जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्द्की और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »