शाहरुख खान ने अपने फैन को दिया जॉब का ऑफर वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

शाहरुख खान के रियल लाइफ फैन ने अपने सुपरस्टार के लिए किया कुछ ऐसा कि शाहरुख ने उसे दे डाला जॉब ऑफर...

Advertisement

पूजा बजाज

  • ,
  • 09 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

'कनेक्शन भी ना कमाल की चीज है बस हो गया तो हो गया वाई फाई और ब्लूटुथ से भी जयादा स्ट्रॉन्ग हैं अपना कनेक्शन...' शाहरुख की आनी वाली फिल्म 'फैन' के ट्रेलर के शुरुआत का यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं बल्कि शाहरुख खान की असल जिंदगी के फैन्स की हकीकत है. और इस बात को सिद्ध किया है शाहरुख के ही एक फैन ने.

Advertisement

बॉलीवुड फैन्स अपने चहेते सुपरस्टार्स को रिझाने के लिए और उनका ध्यान आकर्ष‍ित करने के लिए ना जाने क्या क्या तरकीबें खोजते हैं का एक ऐसा ही फैन है जिसने शाहरुख का दिल जीत लिया है. शि‍वम जेमिनी नाम के ने रविवार को शाहरुख की फिल्म 'फैन' का ट्रेलर अपने अंदाज में बनाकर पेश किया. फिल्म के ट्रेलर में शानदार एडिटिंग कर शि‍वम ने की जगह खुद को दे डाली और शाहरुख के एक रियल फैन का शानदार 'फैन' ट्रेलर वीडियो बना डाला.

शिवम ने अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख को प्यार के तौर पर अपना बनाया हुआ ट्रेलर शेयर किया. शिवम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने इस पर करीब 60 घंटे काम किया है. शाहरुख के अलावा इसकी वजह VFX तुम हो रेड चीलीज VFX, ताकि तुम इस वीडियो को देखो और मुझे बर्थडे की बधाई दो. उम्मीद है तुम्हें यह पसंद आया होगा.'

Advertisement

शिवम की मेहनत रंग लाई और ट्विटर पर जारी इस फैन का फैन ट्रेलर लोगों के बीच चर्चा बन गया और जैसे ही शाहरुख ने ये वीडियो देखा उन्होंने शिवम को ट्वीट कर उनके VFX स्टूडियो में जॉब का ऑफर दे डाला.

शाहरुख खान के इस रिस्पॉन्स ने शि‍वम के जन्मदिन को सबसे स्पेशल बना दिया. शिवम ने लिखा, 'मेरे जन्मदिन का अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट, शुक्र‍िया सर अपने मेरा दिन बना दिया, मुझे आपके लिए काम करके खुशी होगी.

फिल्म 'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज होगी.

देखें शाहरुख के रियल लाइफ फैन की और से बनाया गया फिल्म 'फैन' का ट्रेलर:

देखें फिल्म 'फैन' का ट्रेलर:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »