माया नगरी में अपनी जगह बनाने के लिए चर्चा में रहना जरूरी है. और अगर पहल फिल्म फ्लाॅप रही हो तो ये मुश्किल बढ़ जाती है कि खबरों में रहने के लिए क्या किया जाए.
अब इसका तरीका निकाला है हर्षवर्धन देव ने. तीन साल से बड़ी सुर्खियां ना बटोर पाने के चलते अब उन्होंने न्यूड फोटोशूट करा लिया है.
हर्षवर्धन के इस फोटोशूट को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
इस शूट पर हर्षवर्धन कहते हैं, 'मैं अपना एक अन्य रूप आप सभी को दिखाना चाहता था. मैं बोल्ड और डेयरिंग होना चाहता था.'
वे ये भी कहते हैं कि उन्होंने अपनी सीमा रेखाएं तय नहीं की हैं. उन्हें जिस भी तरह के रोल मिलेंगे, वे उसे निभाएंगे. वैसे यह शूट उन्होंने एक डियो के विज्ञापन के लिए करवाया है. गौरतलब है कि हर्षवर्धन 2014 में आई फिल्म 'जिगरिया' में दिख चुके हैं.
मेधा चावला