पाकिस्तान में गूगल पर्सनैलिटी लिस्ट में छठे नंबर पर हैं सारा अली खान

गूगल ने पाकिस्तान में भी सबसे ज्यादा सर्च होने वाली शख्सियत की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान में सबसे सर्च होने वाली शख्सियत की टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का भी नाम है.

Advertisement
सारा अली खान सारा अली खान

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 12 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

बुधवार को गूगल इंडिया ने अपनी लिस्ट जारी की थी. इसमें 2019 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले सितारों के नाम की घोषणा की गई थी. भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली शख्सियत में अभिनंदन, लता मंगेशकर, रानू मंडल, विक्की कौशल का नाम था. अब गूगल ने पाकिस्तान में भी सबसे ज्यादा सर्च होने वाली शख्सियत की घोषणा कर दी है.

Advertisement

पाकिस्तान में सबसे सर्च होने वाली शख्सियत की टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी नाम है. सारा अली खान की सर्चिंग लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. सारा अली खान भारत की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और कई हिट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अब पाकिस्तान की सर्च लिस्ट देखने के बाद कहा जा सकता है कि उनकी देश से बाहर भी अच्छी लोकप्रियता है.

वरुण धवन के साथ नजर आएंगी सारा अली खान

ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय स्टार को इस लिस्ट में जगह मिली है, लेकिन इतने कम समय में किसी अभिनेत्री की लोकप्रियता वाकई में अलग है. सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं. सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा में नजर आईं और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हिट रहीं.

Advertisement

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह इम्तियाज अली की फिल्म लव स्टोरी आजकल में नजर आएंगी. इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे. इसके अलावा सारा डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगी. इस फिल्म में सारा के साथ एक्टर वरुण धवन नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »