संजू के ट्रेलर में नजर आए अरशद वारसी, क्या आपने किया गौर?

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया. इसे एक दिन से भी कम वक्त में यूट्यूब पर 1 करोड़ 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया है.

Advertisement
संजू के ट्रेलर का एक सीन संजू के ट्रेलर का एक सीन

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया. इसे एक दिन से भी कम वक्त में यूट्यूब पर 1 करोड़ 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. संजय के फैन्स फिल्म के ट्रेलर को बार-बार देख रहे हैं, लेकिन कम ही लोगों ने गौर किया कि ट्रेलर में एक झलक अरशद वारसी की भी मिलती है. 3 मिनट 4 सेकंड का यह ट्रेलर यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

Advertisement

असल में यह संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के गाने "एम बोले तो मास्टर मैं मास्टर" का एक सीन है जिसमें संजय दत्त का चेहरा मॉर्फ कर दिया गया है. हालांकि यह सीन ठीक ऐसा लगता है जैसे पुराने ही सीन को दोबारा ठीक वैसे ही फिल्माया गया हो. ऐसा इसलिए क्योंकि असल सीन में संजय दत्त की शर्ट का पैटर्न अलग था और नए सीन में संजय के चेहरे के अलावा उनका गेटअप और बाकी चीजें भी बदली गई हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने कहा- रणबीर शानदार कलाकार है. मैंने उसे वर्कशॉप में देखा है. मुझे स्क्रिप्ट पता है. राजू (राजकुमार हिरानी) क्योंकि मेरे दोस्त हैं तो उन्हें मुझे इसके बारे में बहुत कुछ बताया है. मुझे पता है कि वे सीन्स को सही तरीके से फिल्माने के लिए किस हद तक गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »