काला हिरण केस: सलमान-सैफ ने बचाव में नहीं पेश किए सबूत

अब इस मामले में अंतिम बहस एक मार्च से शुरू होगी. दस मार्च तक फैसला आ सकता है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

अभि‍षेक आनंद / शरत कुमार

  • जोधपुर,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान और सैफ अली खान ने जोधपुर की अदालत में अपने बचाव में सबूत पेश नहीं किया है. इससे पहले 27 जनवरी को अपने ऊपर लगाए गए आरोप सुनने सलमान कोर्ट पहुंचे थे.

अब इस मामले में अंतिम बहस एक मार्च से शुरू होगी. दस मार्च तक सोनाली, नीलम व तब्बू से जुड़े इस मामले का फैसला आ सकता है.

Advertisement

इससे पहले आरोपी फिल्म स्टार्स ने सभी आरोपों को नकारते हुए बचाव में साक्ष्य पेश करने का दावा किया था. इस पर कोर्ट ने उन्हें साक्ष्य पेश करने को कहा था. लेकिन सबूत पेश नहीं करने पर कोर्ट ने मान लिया कि इनके पास अपने बचाव के लिए किसी प्रकार का साक्ष्य नहीं है. हालांकि, आखिरी बहस में दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क पेश करेंगे.

क्या है पूरा मामला
आरोप है कि ने एक अक्टूबर 1998 की रात कांकाणी गांव की सरहद में दो अलग-अलग स्थान पर दो काले हिरणों का गोली मारकर शिकार किया. इस दौरान उनके साथ जिप्सी में सवार सैफ अली खान, नीलम, तब्बू व सोनाली पर भी शिकार के लिए सलमान को उकसाने का आरोप लगा. गोली की आवाज सुन मौके पर कुछ ग्रामीण पहुंच गए और उनके चिल्लाने पर सलमान वहां से अन्य फिल्मी कलाकारों के साथ भाग निकले. ग्रामीणों ने मौके से दो मृत काले हिरण बरामद कर वन विभाग को सूचित किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement