SOCIAL MEDIA: सलमान से आसाराम बोले- तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे...

जोधपुर जेल में सलमान खान और आसाराम कैद. ट्रोलर्स ऐसे ले रहे हैं चुटकी.

Advertisement
आसाराम और सलमान खान (फाइल) आसाराम और सलमान खान (फाइल)

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

जब से सलमान खान को काला हिरण शि‍कार मामले में सजा सुनाई गई है तभी से अचानक आसाराम का नाम खूब ट्रेंड कर रहा है. सलमान को जोधपुर की उसी जेल में रखा गया है जहां रेप केस में आसाराम सजा काट रहे हैं. इसी वजह से आसाराम के पड़ोसी बने सलमान पर सोशल मीडिया में खूब जोक्स बनाए जा रहे हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर आसाराम का सलमान के साथ नाम जोड़कर खूब जोक्स, वीडियोज और मीम्स शेयर की जा रही हैं. फिलहाल सलमान के केस में बेल की सुनवाई जारी है, इस बात पर भी सोशल मीडिया पर खूब चुटकी ली जा रही है. ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आसाराम का सलमान की बेल प्रक्र‍िया को लेकर फनी रिएक्शन है. वीडियो में आसाराम को अल्ताफ राजा के गाने 'तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे...' पर झूमते हुए दिखाया गया है.

देखें ये वीडियो:

इस वीडियो के अलावा कई मीम्स और पोस्ट में भी काला हिरण शि‍कार मामले में सलमान पर आए फैसले को लेकर ट्रोलिंग की जा रही है:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement