सैफ अली खान ने तैमूर को बताया करीना का चाइनीज वर्जन

सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बेटे तैमूर को चाइनीज कह दिया. जानें, क्या है पूरी खबर...

Advertisement
सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

बॉलीवुड सेलिब्रेटी की क्यूट लिस्ट में तैमूर अली खान का नाम सबसे ऊपर है. फोटो फ्रीक तैमूर की हर नई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं. तैमूर के लुक को लेकर अक्सर खबरें आती हैं कि वो अपने परनाना राज कपूर की तरह लगता है तो कोई कहता कि मामा रणवीर की तरह लेकिन पापा सैफ का कहना है कि तैमूर करीना का चाइनीज वर्जन है.

Advertisement

सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि वो करीना का चाइनीज वर्जन है या यूं कहें कि मंगोलियन. सैफ अली खान भी इन दिनों तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.

बुआ सोहा के बर्थडे में दोनों पापा और बेटा कैजुअल लुक्स में नजर आए थे. सैफ को बेटे के साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद है.

पिछले दिनों करीना कपूर खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर इस दुनिया का सबसे क्यूट बच्चा है. मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वो मेरा बेबी है बल्कि उसके गुड लुक्स उसे खास बनाते हैं. भारतीय मिठाइयों के शौकीन तैमूर को फोटो क्ल‍िक करवाना काफी पसंद है. करीना को अपना बेबी बॉय इंडियन कपड़ों में काफी प्यारा लगता है.

Advertisement

कुछ दिनों पहले भी सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे तैमूर को लेकर चिंता होती है क्योंकि बहुत कम उम्र में वो काफी पॉपुलर हो गया है. जब वो बड़ा होगा तो उसे ये प्रेशर हैंडल करना होगा. वहीं तैमूर की पढ़ाई को लेकर भी सैफ और करीना फैसला कर चुके हैं कि वो बॉर्डिंग स्कूल पढ़ने जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement