सैफ-करीना के बेटे तैमूर की रॉयल नर्सरी तैयार, तस्वीरें लीक

करीना और सैफ के बेटे तैमूर के लिए घर में रॉयल नर्सरी तैयार की गई है. इस नर्सरी की तस्वीरें लीक हो गई हैं. देखें कैसी है ये रॉयल नर्सरी...

Advertisement
करीना कपूर खान करीना कपूर खान

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मंगलवाह सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. सैफ अली खान और करीना का बेटा पैदा होते ही उसका नाम सोशल मीडिया पर छा गया. इस स्टार जोड़ी ने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है.

करीना कपूर और सैफ अली खान के इस दुनिया में आने के पहले से ही काफी एक्साइटिड थे. सैफ अपने बेटे के लिए बहुत महंगे तोहफे खरीदते हुए नजर आए थे. आपको बता दें कि पटौदी खानदान के इस नवाब के लिए बहुत रॉयल ट्रीटमेंट तैयार किए गए हैं.

Advertisement

के लिए रॉयल नर्सरी तैयारी की गई है. इस नर्सरी को रिताक्षी अरोड़ा ने डिजाइन किया है. बच्चे का पूरा ध्यान रखते हुए दीवारों का रंग लाइट रखा गया है. इसके साथ ही सफेद रंग का कॉट भी तैयार किया है.

ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं.

आपको बता दें कि के जन्म से पहले ही दिल्ली के चिल्ड्रन बुटीक स्टोर से सैफ ने एक प्रैम फाइनल की. इस प्रैम की कीमत 30,000 रुपये है. इस प्रैम के साथ मैचिंग एक्सेसरीज भी खरीदी थी.

की तैयारी सैफ और करीना ने तब से शुरू कर दी थी जब से करीना ने प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज दी थी. अपनी लंदन की ट्रिप में सैफ वहां के एक मशहूर स्टोर में शॉपिंग करते दिखे थे. दोनों ने नर्सरी को डिजाइन करने के लिए एक इंटरनेशनल डिजाइनर को भी हायर किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »