करीना और करिश्मा के लिए कुक करते दिखे सैफ और रणबीर

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर कपूर और सैफ अली खान खाना बनाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
करीना और करिश्मा के लिए कुक करते दिखे सैफ और रणबीर करीना और करिश्मा के लिए कुक करते दिखे सैफ और रणबीर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

कपूर खानदान अक्सर डिनर या लंच पर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं. बीती रात रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर और करिश्मा कपूर, शशि कपूर के घर डिनर के लिए गए. करिश्मा अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ एक ही कार में आईं थीं.


करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिनर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में सैफ और रणबीर खाना बनाते दिख रहे हैं. तस्वीरों में उनके कजिन आदर जैन भी दिख रहे हैं.

Advertisement


हाल ही में रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में करीना, करिश्मा इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों जैसे अमिताभ बच्चन, रेखा, जीतेंद्र, राकेश रोशन के साथ पहुंचे थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »