नागरिकता विवाद: अक्षय कुमार को रोहित शेट्टी का सपोर्ट, कहा- 48 घंटे बाद कोई और बनेगा बकरा

नागरिकता विवाद को लेकर सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार ही रहेगा, ये सिर्फ दो तीन दिन की बात है. वो बहुत काम कर रहा है. बस उनकी एक आदत है कि वो पब्लिसाइज नहीं करते.

Advertisement
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से अपनी नागरिकता को लेकर विवादों में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू लेने वाले और भारत के वीर एप्लीकेशन आइडिया के फाउंडर अक्षय कुमार पर आरोप है कि वह भारतीयों की भावनाओं को भुना रहे हैं. अक्षय, देशभक्ति वाली फिल्में करते हैं, मोदी का इंटरव्यू लेते हैं, लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता ही नहीं है. इस मामले में अब रोहित शेट्टी ने अक्षय का बचाव किया है.

Advertisement

सूर्यवंशी के निर्देशन रोहित शेट्टी ने कहा, "अक्षय कुमार, अक्षय कुमार ही रहेगा, ये सिर्फ दो तीन दिन की बात है. और वो काम कर रहा है. सिर्फ भारत के वीर ही नहीं और भी बहुत कुछ करते रहते हैं. बस उनकी एक आदत है कि वो पब्लिसाइज नहीं करते. तो ये दो दिन के बाद खत्म हो जाएगा."

रोहित शेट्टी ने यह भी कहा, "मैं भी यहां हूं, आप भी यहां हो, 48 घंटों के बाद आप मुझे फोन करना. 48 घंटों के बाद यही ट्विटर, यही फेसबुक पर कोई बकरा बन चुका होगा, कुछ नया शुरू होगा. हर आदमी अपने आप को सही दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर दूसरे को गलत साबित कर रहा है. उससे कुछ फर्क नहीं पड़ता."

क्या है अक्षय की नागरिकता को लेकर नया विवाद?

Advertisement

दरअसल, पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में चौथे फेज की वोटिंग के दौरान तमाम सितारे मुंबई में वोट डालने पहुंचे, लेकिन अक्षय कुमार नहीं दिखे. इसके बाद एक रिपोर्टर ने अक्षय की नागरिकता को लेकर सवाल किया. एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया. इस बीच सोशल मीडिया में लोग अक्षय कुमार की नागरिकता पर सवाल करने लगे. बाद में अक्षय कुमार ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है. लेकिन वो सात साल से कनाडा नहीं गए हैं. नागरिकता विवाद में अक्षय कुमार को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सपोर्ट किया है.

अनुपम ने भी किया था सपोर्ट-

रोहित शेट्टी से पहले अनुपम खेर ने भी अक्षय का सपोर्ट करते हुए कहा था कि डियर अक्षय कुमार! मैंने कई जगह पढ़ा कि आपको देश के प्रति अपनी वफादारी को कई लोगों के सामने सिद्ध करना पड़ रहा है. इसे बंद करो! इन लोगों का काम ही है कि देश के बारे में बात करने वाले आप और मेरे जैसे लोगों को डिफेंसिव फील कराएं. आप कर्म करने में यकीन करते हैं. आपको किसी को किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »