रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'सरबजीत' का ट्रेलर रिलीज

रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत' का ट्रेलर रिलीज.

Advertisement

पूजा बजाज

  • ,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय नागरि‍क सरबजीत की जिंदगी की दर्दनाक कहानी पर बेस्ड फिल्म 'सरबजीत' का टेलर रिलीज हो गया है.

फिल्म में के किरदार को अदा कर रहे रणदीप हुड्डा की अदायगी से आपकी नजर नहीं हटेगी. जेल जाने से पहले वाले सरबजीत और पाकिस्तान की जेल में यातनाएं झेल रहे सरबजीत के दोनों किरदारों में बेमिसाल लग रहे हैं. ट्रेलर में रणदीप हुड्डा का सरबजीत अवतार वाकई लोगों को हैरान करेगा. रणदीप हुड्डा ने इस किरदार में उनको ढालने के लिए ट्विटर पर ट्रेलर जारी करने से पहले मेकअप आर्टिस्ट रेनुका पिल्ले का शुक्रि‍या अदा किया है.

Advertisement
फिल्म की अहम कड़ी को अदा कर रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर के किरदार में सरबजीत की रिहाई के लिए गुहार लगाती नजर आ रही हैं. बेहद गंभीर किरदार और गंभीर लुक में ऐश्वर्या ठीक ठाक लग रही हैं. ट्रेलर में सरबजीत की पत्नी का किरदार अदा कर रहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को भी दर्शाया गया है.

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 मई को रिलीज होने जा रही है.

देखें फिल्म का ट्रेलर:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement