जब करीना के बेटे तैमूर को देखकर बोले मामा रणबीर, ये कौन है?

अरे ये क्या तैमूर को नहीं पहचान पाए उन्हीं के मामा रणबीर, पूछा- ये कौन है ? जानें, क्या है पूरी खबर... 

Advertisement
रणबीर कपूर और तैमूर अली खान रणबीर कपूर और तैमूर अली खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का जब से जन्म हुआ है शायद ही कोई सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म हो जहां तैमूर की पिक्चर्स ना वायरल हुई हों. तैमूर की क्यूट तस्वीरों से मानों नजर ही नहीं हटती. कहना गलत नहीं होगा की तैमूर पूरे बॅालीवुड इंडस्ट्री में सबसे सुंदर बेबी बॅाय हैं. लेकिन हाल ही में तैमूर की फोटो देखकर उनके मामा रणबीर कपूर उन्हें पहचान नहीं पाए. 

हाल ही में रणबीर और कटरीना अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' का प्रमोशन करने मुबंई के रेडियो सिटी पहुंचे. वहां इंटरव्यू के दौरान रणबीर से जब बेबी तैमूर के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि मैं तैमूर से तब मिला जब वो मात्र 3 महीने का था और उस वक्त तैमूर एक आम बच्चे की तरह ही दिख रहा था लेकिन जब मैंने हाल ही में सोशल मीडिया पर उसकी वायरल होती तस्वीरें देखी तो मैं चौंक गया और मेरा पहला रिएक्शन था कि ये कौन है? सच में तैमूर करीना और सैफ का परफेक्ट कॉम्बो है. अब तो मुझे बस तैमूर के बॅालीवुड में एन्ट्री का इंतजार है. वो अभी से ही अपने लुक्स से अपनी फैन फॅालोइंग बना चुका है.'

Advertisement


पर इन बातों से सैफ की एक बात और याद आती है जब तैमूर के लुक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, उस दौरान सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इन दिनों बॅालीवुड किंड्स अपने लुक्स को लेकर काफी कॅान्शियस रहते हैं. मैं चाहता हूं कि तैमूर सिर्फ दिखने में ही अच्छा ना हो, वो दिल से भी एक अच्छा इंसान बने. वैसे भी इस इंडस्ट्री में और भी कई स्टार किड्स है, लेकिन तैमूर को लेकर इतनी अटेन्शन से हम चाहकर भी नॉर्मल नहीं रह पा रहे हैं. '


रणबीर और करीना की आने वाली फिल्में
अगर फिल्मी करियर की बात करें तो इन दिनों रणबीर अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोश्नस में बिजी हैं वहीं एक्ट्रेस करीना इन दिनों फिटनेस जिम में अपना आधे से ज्यादा वक्त बिता रही हैं साथ ही वो जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अदाकारा सोनम कपूर के साथ नजर आएंगी.




Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement