बाहुबली से बढ़ा इस एक्ट्रेस का कद, 1 दिन की लेती हैं इतनी फीस

जानिए बाहुबली की शिवगामी अपनी अगली फिल्म के लिए कितनी फीस ले रही हैं.

Advertisement
राम्या कृष्णन राम्या कृष्णन

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2018,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

साउथ की फेमस एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में प्रभाष यानी बाहुबली की मां शिवगामी का किरदार निभाया था. इस फिल्म ने उन्हें खासी पहचान दिलाई और उनका करियर एक बार फिर टॉप पर आ गया.

अब खबर है कि राम्या ने अपनी फीस में इजाफा किया है. वे इस समय तेलुगु फिल्म सैलजा रेड्डी अलुडु की शूटिंग कर रही हैं. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, राम्या एक दिन की शूटिंग के करीब छह लाख रुपए चार्ज कर रही हैं.  राम्या का शूट 25 दिनों तक चलेगा. इस हिसाब से वे करीब 1.50 करोड़ रुपए लेंगी.

Advertisement

राम्या की बाहुबली में की गई अदाकारी की सभी ने बेहद तारीफ की. इस फिल्म में एक ऐसा सीन भी था, जिसे देखकर राम्या कृष्णनन सच में रो पड़ी थी. दरअसल एक इंटरव्यू में राम्या ने बताया था कि जब कटप्पा बाहुबली की मौत की सच्चाई शिवगामी को बताता है, "उस सीन को देखकर मेरी आंखों से आंसू आ गए थे."

राम्या के मुताबिक "मैंने बाहुबली 2 बनने के बाद पहली बार बड़े स्क्रीन पर ये फिल्म हैदराबाद में देखी थी. जब इस सीन को पहली बार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ देखा तो मैं बहुत इमोशनल हो गई. "

राम्या ने बताया था कि राजामौली सर ने इस सीन को बिना डायलॉग और सिर्फ म्यूजिक के जरिए बेहतरीन ढंग से शूट किया था. उन्हें उस सीन में अपनी परफॉर्मेंस सबसे अच्छी लगी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement