GOD, SEX एंड TRUTH के साथ एडल्ट स्टार मिया को लॉन्च करेंगे RG वर्मा

राम गोपाल वर्मा की अगली फि‍ल्म से हो रही है बॉलीवुड में एडल्ट स्टार मिया की एंट्री.

Advertisement
मिया मालकोवा मिया मालकोवा

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जल्द ही एक जानी मानी एडल्ट स्टार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं. इन दिनों राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म के लिए अमेरिकन एडल्ट स्टार मिया मालकोवा के साथ शूटिंग की है.

इस अमेरिकन एडल्ट स्टार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड में सनी लियोन के बाद मैं दूसरी एडल्ट स्टार हूं, जिसके साथ इंडियन फिल्म मेकर ने शूटिंग की है.' मिया ने लिखा-' इंडियन फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने मेरे साथ यूरोप में एक वीडियो शूट किया है, जिसका टाइटल है GOD, SEX and TRUTH.' मिया ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Advertisement

मिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रामगोपाल वर्मा ने मिया के साथ शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया है. राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, हेलो मिया God Sex Truth फिल्म को शूट करने का एक्सपीरियंस बेहद शानदार रहा. मैंने कभी सनी लियोन के साथ शूट नहीं किया है, लेकिन मैं कभी GOD, SEX and TRUTH फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरियंस को नहीं भूल सकता.

ऐसा पहली बार नहीं है जब डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म में बोल्डनेस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. इससे पहले जारी हुई इस डायरेक्टर की वेब सीरीज Guns and Thighs में भी खूब न्यूडि‍टी परोसी की गई थी.

बता दें राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म GOD, SEX and TRUTH 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement