फिल्म में इन्होंने किया है प्र‍ियंका-राहुल गांधी का रोल, सामने आई फोटो

'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री फिल्म मनमोहन स‍िं‍ह के जीवन पर बन रही है. इस फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा हाल ही में हुआ है. अनुपम खेर को मनमोहन स‍िंह के किरदार में देखना फैंस के लिए सरप्राइज था.

Advertisement
प्र‍ियंका-राहुल गांधी प्र‍ियंका-राहुल गांधी

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री फिल्म मनमोहन स‍िं‍ह के जीवन पर बन रही है. इस फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा हाल ही में हुआ है. अनुपम खेर को मनमोहन स‍िंह के किरदार में देखना फैंस के लिए सरप्राइज था.

अनुपम खेर के बाद अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदारों का लुक रिलीज किया गया है. अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अनुपम खेर के साथ एक्टर अर्जुन माथुर और अहाना कुम्रा नजर आ रही हैं. अहाना फिल्म में प्रियंका गांधी के रोल में नजर आएंगी. वहीं अर्जुन राहुल गांधी के रोल में नजर आएंगे.

Advertisement

राहुल-प्र‍ियंका के किरदार से पहले पहले अनुपम खेर ने एक्टर राम अवतार भारद्वाज की तस्वीर शेयर की थी. राम अवतार फिल्म में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपयी का रोल निभा रहे हैं. इनके अलावा जरमन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट सोनिया गांधी के रोल में नजर आएंगी.

संजय मरु की किताब 'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बन रही इस फिल्म को विजय रत्नाकर, हंसल मेहता के साथ मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »