प्रियंका चोपड़ा ने पूछा- निशाने पर पाकिस्तानी कलाकार ही क्यों?

पाकिस्तानी कलाकारों के बैन के मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि सिर्फ पाकिस्तानी आर्टिस्टों के ही बैन की बात क्यों चल रही है?

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पाक कलाकारों को पूरी तरह से बैन करना गलत है.

उरी हमले के बाद भारत में करने की मांग पर नारागी जताते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह सही नहीं होगा कि कलाकारों को यह सब झेलना पड़े. पिछले महीने हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग बढ़ी है और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने उनको .

Advertisement


वहीं इंडियन मोशन पिक्चर प्रड्यूसर्स असोसिएशन (आईएमपीपीए) ने सीमा पार के कलाकारों को बैन करने को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर दिया. इस मुद्दे पर जब प्रियंका ने कहा कि यह पेचीदा है क्योंकि हमारे देश में हर बड़े में सबसे पहले कलाकारों और अभिनेताओं को घसीट लिया जाता है. हम लोगों के साथ ही ऐसा क्यों होता है? अभिनेताओं, फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के अलावा व्यापारियों, डॉक्टरों और राजनीतिज्ञों एवं अन्य पेशे से जुड़े लोगों के साथ ऐसा क्यों नहीं होता?


प्रियंका ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन तो मुद्दा ही नहीं है. असल मुद्दा तो सीमा पर तैनात जवानों, उनके प्रियंका खुद एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं, उन्होंने कहा कि देश के हित में लिए गए सरकार के हर फैसले का समर्थन करती हैं. लेकिन उन्होंने सवाल भी उठाया कि हर बार सिर्फ कलाकारों को निशाना क्यों बनाया जाता है?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement