अवैध निर्माण के लिए प्रियंका चोपड़ा को BMC का नोटिस

प्रियंका चोपड़ा मुसीबत में फंस गई हैं, BMC ने एक्ट्रेस को अवैध निर्माण कराने की वजह से नोटिस जारी किया है.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

प्रियंका चोपड़ा को BMC ने अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा में अपने ऑफिस परिसर और उसी के पास बने दूसरे कमर्शियल कॉम्पलेक्स में अवैध निर्माण करने की वजह से नोटिस जारी किया है.

BMC का कहना है कि इस मामले में उन्हें 5 बार लोगों से शिकायत मिली है. उनका कहना है एक्ट्रेस के कमर्शियल कॉम्पलेक्स में जो स्पा है उसमें अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है. शिकायत मिलने के बाद जब बीएमसी ने जांच की तो उसे सही पाया.

Advertisement

बीएमसी ने प्रियंका चोपड़ा के ऑफिस की वास्तु प्रिसिंक्ट बिल्डिंग में भी गैरकानूनी तरीके से निर्माण होने की शिकायत को सही पाया. जिसके बाद एक्ट्रेस को दो अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं. 

वहीं दूसरी तरफ इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में निक जोनस भारत आए थे. वे एक्ट्रेस की मां और परिवार के लोगों से मिले. दोनों को आकाश अंबानी की प्री-सगाई पार्टी में देखा गया.

बता दें कि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं. फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल वो निक जोनस के साथ सगाई कर सकती हैं. सगाई जुलाई या अगस्त महीने में हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »