प्रियंका के लिए सीरियस हैं निक जोनस, चाहते हैं लिव इन में रहना!

खबरों की मानें तो निक जोनस चाहते हैं कि प्रियंका उनके साथ लिव-इन में रहे.

Advertisement
 प्रियंका चोपड़ा , निक जोनस प्रियंका चोपड़ा , निक जोनस

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2018,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से दोनों एक साथ दिख रहे थे और अब निक मुंबई भी आ गए हैं. फिलहाल प्रियंका और निक गोवा में हॉलिडे मना रहे हैं. दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे यह तो पता नहीं, लेकिन खबरों की मानें तो निक चाहते हैं कि प्रियंका उनके साथ लिव-इन में रहे.

Advertisement

Life & Style ने सूत्र के हवाले से लिखा- निक अपने करीबियों को कह रहे हैं कि वो प्रियंका के लिए सीरियस हैं और उन्होंने प्रियंका को साथ रहने के लिए भी कहा है. निक को यह अच्छा लगता है कि प्रियंका उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से समझदार हैं. दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा है.

निक के दोस्तों का भी मानना है कि उनका रिश्ता बहुत सीरियस है. निक, प्रियंका के साथ परिवार शुरू करने के लिए बेताब हैं.

आपको बता दें कि निक गुरुवार को प्रियंका के साथ मुंबई आए थे. उसके बाद दोनों प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा के साथ डिनर पर गए थे.

पिछले एक महीने से प्रियंका और निक कई मौकों पर साथ दिख रहे थे. इससे उनके अफेयर के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन जब निक, प्रियंका के परिवार से मिलने मुंबई आए तो इस खबर पर मुहर लग गई. निक अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं. उनकी उम्र 25 साल है. वो उम्र में प्रियंका से 10 साल छोटे हैं. दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.

Advertisement

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द सलमान खान के साथ भारत की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रियंका की फरहान अख्तर के साथ भी एक फिल्म करने की चर्चा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »