रोका सेरेमनी के लिए प्रियंका-निक ने चुना अनुष्का का वेडिंग प्लानर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शनिवार को रोका सेरेमनी पूरी की. इस कार्यक्रम में निक के माता-पिता भी शामिल रहे. निक के माता पिता एक दिन पहले ही फ्लाइट से मुंबई आए थे. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोके की खबरों के साथ ही दोनों की सगाई की खबरों पर भी मुहर लग गई है.

Advertisement
प्रियंका-निक और अनुष्का-विराट प्रियंका-निक और अनुष्का-विराट

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

शनिवार को और की रोका सेरेमनी की तस्वीरों ने फैन्स को चौंका दिया. ये ठीक वैसे ही था जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली से शादी की तस्वीरें जारी करके सभी को हैरान कर दिया था. दोनों कपल्स के बीच एक और कॉमन फैक्टर यह भी है कि प्रियंका के इंगेजमेंट प्लानर भी वही हैं जिन्होंने विराट और अनुष्का की शादी प्लान की थी.

Advertisement

शादी स्क्वॉड ने ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरिमनी आयोजित कराई थी. दोनों की रोका सेरेमनी की खबर को कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर लाया गया. सबसे पहले इस खबर को एक्ट्रेस से शेफ बनीं Shilarna Vaze ने शेयर किया. इस खबर को शेयर करने के वक्त उन्होंने कैप्शन में कई हैश टैग दिए जिनमें से एक हैश टैग शादी स्क्वॉड भी था.

ये वही इवेंट प्लानर कंपनी है जिसने की शादी प्लान की थी. उम्मीद है कि अब प्रियंका और निक की शादी की प्लानिंग भी यही इवेंट कंपनी करेंगी. हालांकि दोनों की शादी की तारीख, प्लान, वेन्यू और बाकी चीजों को लेकर कोई खास जानकारी रिवील नहीं की गई है. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने की फिल्म भारत से बैकआउट कर लिया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »