निक की तस्वीर देख प्रियंका को आया प्यार, स्टेटस पर लगाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर लगा कर एक बार फिर निक से अपनी मोहब्बत का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मोहब्बत के चर्चे इन दिनों सुर्खियों में हैं. प्रियंका न सिर्फ निक को अपने साथ लेकर भारत आई थीं बल्कि उन्होंने निक को अपने परिवार के साथ भी मिलवाया. इसके बाद मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट सेरिमनी में भी प्रियंका लाल साड़ी पहने निक जोनस के साथ ही पहुंची थीं.

Advertisement

अब तक प्रियंका कई बार निक के साथ रिलेशनशिप में होने का सबूत दे चुकी हैं. हालांकि उन्होंने इसे खुल कर स्वीकार नहीं किया है. निक से मोहब्बत का इजहार करने के क्रम में आगे बढ़ते हुए प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टेटस (स्टोरी लाइन) पर निक की एक तस्वीर शेयर की. इसके नीचे प्रियंका ने लिखा 'वो' और दिल वाला स्माइली बनाया.

प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले निक के साथ हाथों में हाथ लिए मुंबई की सड़कों पर नजर आई थीं. प्रियंका ने इशारों-इशारों में निक के साथ इश्क में होने की बात कई बार कबूल की है लेकिन कभी सीधे तौर पर रिलेशनशिप में होने की बात को कबूल नहीं किया है. देखना यह है कि निक और प्रियंका कब अपनी मोहब्बत का खुल कर ऐलान करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement