मुंबई के बाद ब्राजील पहुंचे प्रियंका-निक, ये है आगे का प्लान

मुंबई के बाद प्रियंका और निक अमेरिका वापस न जाते हुए किसी और देश पहुंचे हैं. 

Advertisement
प्रियंका और निक प्रियंका और निक

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस को अपनी मां से मिलाने अमेरिका से मुंबई लाई थीं. इस दौरान वे मीडिया में छाई रहीं. उन्होंने न केवल गोवा में पार्टी की, बल्क‍ि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई में भी शामिल हुए.

मुंबई के बाद प्रियंका और निक अमेरिका वापस न जाते हुए ब्राजील गए हैं. दरअसल, ब्राजील के गोइआन्यो शहर में 30 जून और 1 जुलाई को निक जोनस का म्यूजिक कंसर्ट है. इसमें प्रियंका निक का साथ देंगी.

Advertisement

बता दें कि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं. फिल्म फेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल वो निक जोनस के साथ सगाई कर सकती हैं. सगाई जुलाई या अगस्त महीने में हो सकती है.

एक एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका का करियर काफी सुरक्षित है. वो मनोरंजन जगत के लिए मशहूर और भरोसेमंद चेहरा हैं. फिलहाल सलमान खान के साथ "भारत" उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट है. उन्होंने पिछली कुछ फिल्मों में नायक की जगह मुख्य भूमिका में नजर आईं. अब प्रियंका शादी के बारे में प्लानिंग कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका, निक के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहती हैं.

इससे पहले जून की शुरुआत में निक के कजिन की शादी में प्रियंका भी पहुंची थीं. दोनों काफी नजदीक दिखे. इसे निक की फैमिली में प्रियंका का "इंट्रोडक्शन टूर" के रूप में देखा गया. निक के भाई ने प्रियंका की तारीफ़ भी की. हाल ही में प्रियंका ने निक के पिता को इन्स्टा पर फॉलो करना भी शुरू किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »