बाहुबली फेम प्रभास बनेंगे दूल्हा, चिरंजीवी की भतीजी से होगी शादी?

सुपरस्टार प्रभास के शादी की चर्चा जोरों पर चल रही थी. मगर अब ये खबर झूठी साबित हो चुकी है.

Advertisement
प्रभास प्रभास

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

बाहुबली फेम एक्टर और साउथ के सुपरस्टार प्रभास के शादी की चर्चा फिर सर्खियों में है. खबरें आईं कि वो मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लेकिन जैसे ही इसे तूल मिला, खुद चिरंजीवी ने सामने आकर खबर का खंडन किया.

चिरंजीवी ने एक अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रभास और निहारिका के शादी की खबरें महज एक अफवाह हैं और ऐसी बातें बंद होनी चाहिए.

Advertisement

बता दें कि कुछ दिन पहले प्रभास और बॉलीवुड में उनकी को-स्टार अनुष्का सेट्टी के भी अफेयर की चर्चाएं थीं. दोनों के बार-बार मना करने के बाद भी काफी दिनों तक दोनों का नाम साथ-साथ लिया गया. बाद में प्रभास से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अपने पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि कई सारे लोग उनके निजी जीवन के बारे में सवाल पूछते रहते हैं. मैं अपने निजी जीवन को पब्लिकली शेयर करना पसंद नहीं करता. मुझे लगता है कि ये गलत है. जब भी मेरी शादी होने वाली होगी मैं इसकी जानकारी अपने फैन्स से जरूर शेयर करूंगा.

फिलहाल प्रभास फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर काम करती हुई नजर आएंगीं. प्रभास फिल्म की शूटिंग के सिलसिले से आजकल हैदराबाद में हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »