अनुष्का की 'फिल्लौरी' ने कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म फिल्लौरी 24 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है...

Advertisement
अनुष्का शर्मा और स्वरा भास्कर अनुष्का शर्मा और स्वरा भास्कर

शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'फिल्लौरी' रिलीज हो गई है और इसी के साथ अनुष्का की होम प्रोडक्शन फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

आपको बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ की कमाई की. फिल्म की कमाई ने अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच-10 (3.35 करोड़) की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा फिल्म ने विद्या बालन की फिल्म कहानी (3 करोड़) और कंगना रनोट की फिल्म तनु वेड्स मनु (3.2 करोड़) की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. फिल्म की 52 प्रतिशत कमाई उत्तरी भारत से हुई है. इसी के साथ पंजाब में भी फिल्म की कमाई चौंकाने वाली रही.

Advertisement

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म को अच्छा बिजनेस करने के लिए शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई करनी होगी.


वहीं दूसरी तरफ इसी दिन रिलीज हुई फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख की कमाई की. 'अनारकली ऑफ आरा' निर्देशक अविनाश दास की पहली फिल्म है. फिल्म बिहार की एक ऑर्क्रेस्टा गायिका के जीवन के उतार-चढ़ाव की कहानी है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement