NEW SONG: 'ऊंची है बिल्ड‍िंग' में वरुण-जैकलीन की केमि‍स्ट्री दिलाएगी सलमान-करिश्मा की याद

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'जुड़वा 2' का नया गाना 'ऊंची है बिल्डिंग' रिलीज हो गया है. जानें ऐसा क्या है इस गाने में जो इसे पुराने गाने से खास बना रहा है...

Advertisement
जुड़वा 2 की कास्ट जुड़वा 2 की कास्ट

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का दौर चल रहा है और इस टाइम जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है वो वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'जुड़वा 2'. सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' की रीमेक इस फिल्म के गाने आ रहे हैं जो पुरानी फिल्म से ही लिए गए हैं. इस फिल्म का नया गाना 'ऊंची है बिल्ड‍िंग' भी रिलीज हो गया है.

Advertisement

गाने को जैकलीन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिज की केमिस्ट्री देखकर आपको सलमान और करिश्मा का चुलबुलापन जरूर याद आएगा. गाने में डांस के मूव्स आपको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं.

फिल्म की कहानी है दो जुड़वा भाइयों की है जो बचपन में बिछड़ गए थे. बाद में जब ये बड़े होते हैं और फिर एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं तो क्या होता है फिल्म का ताना बाना इसी पर बुना गया है.

सलमान और वरुण की जोड़ी है लाजवाबपिछले दिनों खबरें आई थीं कि सलमान सिर्फ 'जुड़वा 2' के गानों जैसे 'ऊंची है बिल्डिंग या टन टना टन' में ही नजर आएंगे लेकिन उसके बाद आई खबरों में कंफर्म हुआ कि सलमान गानों में नहीं फिल्म में कैमियो करेंगे. बॅालीवुड इंडस्ट्री में ये दोनों ही स्टार्स अपने कॉमेडी टाइमिंग के लिए काफी मशहूर हैं. अब एक ही फिल्म में इन दोनों का डबल धमाल क्या रंग लाएगा ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा.

Advertisement

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुड़वा में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और एक्ट्रेस रंभा नजर आईं थीं. ये फिल्म तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का हिन्दी रिमेक थी. जुड़वा 2 दशहरे के मौके पर 29 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement