संजय दत्त ने किया कछ ऐसा कि पड़ोसी को बुलानी पड़ी पुलिस

संजय दत्त के घर में चल रही लेट नाइट पार्टी ने पड़ोसी को किया परेशान, परेशान पड़ोसी ने बुलाई पुलिस.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

रात के करीब 2:15 बजे संजय दत्त के पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर एक्टर के खिलाफ शिकायत की. मामला था संजय दत्त के घर देर रात चल रही पार्टी का.

वेबसाइट spotboye.com में छपी खबर के मुताबिक, के घर के पास नेपचून अपार्टमेंट बिल्ड‍िंग में रहने वाली डॉ. छाया शुक्ला और उनके पति अमित्व शुक्ला ने की पार्टी में चल रहे लाउड म्यूजिक से परेशान होकर पुलिस को इत्त‍िला की. डॉ. अमित्व ने इस बेवसाइट से कहा, 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इस तरह की लेट नाइट पार्टी में लाउड म्यूजि‍क से परेशानी का सिलसिला संजय दत्त के जेल जाने से पहले से ही चला आ रहा है. लेकिन अब भी इस तरह की परेशानियों का सामना करते हुए लगता है कि संजय दत्त के व्यक्तित्व में के बाद भी बदलवा नहीं आया है.' संजय के पड़ोसी डॉ अमित्व ने यह भी कहा कि पुलिस से मदद की गुहार लगाने के बाद भी 4 बजे तक ही शोर शराबा बंद हो पाया.

Advertisement

संजय दत्त के पड़ोसी ने यह भी कहा कि वह इस बारे में और उनकी पत्नी को लिखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »