नेहा कक्कड़ का 'बॉयफ्रेंड' के साथ गाना रिलीज, 15 घंटे में 1 cr व्यूज

नेहा कक्कड़ के नए गाना ओह हमसफर हुआ वायरल. हिट होने की वजह सिर्फ म्यूजिक और लिरिक्स ही नहीं बल्कि ये भी...

Advertisement
नेहा कक्कड़ और हिमांशू कोहली नेहा कक्कड़ और हिमांशू कोहली

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के नए गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. ओ हमसफर नाम के इस रोमांटिक ट्रैक को दर्शक खूब पसंद कर रहे है. गाने में नेहा की शानदार आवाज के अलावा एक्टिंग के गुर भी देखने को मिल रहे हैं.

गाने में एक्टर हिमांशू कोहली संग नेहा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गाने के म्यूजिक से लेकर लिरिक्स नेहा और हिमांशू की क्यूट केमिस्ट्री पर सटीक बैठ रहे हैं. कुछ घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा दर्शक मिल चुके हैं. नेहा कक्कड़ ने भी इंटरनेट पर इस गाने को मिल रहे शानदार दर्शकों को लेकर इंस्टा पोस्ट शेयर की है.

Advertisement

इस गाने के हि‍ट होने का क्रेडिट नेहा कक्कड़ और यरि‍यां फेम एक्टर हिमांशू संग अफेयर की चर्चाओं को भी ज्यादा है. पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर दोनों के वीडियोज और तस्वीरों में करि‍बियों ने सुर्खि‍यां बंटोरी थीं. दोनों की डेटिंग की खबरें इस कदर छाईं कि एक्टर हिमांशू को मीडि‍या को ये सफाई तक देनी पड़ी कि वे महज बेहद अच्छे दोस्त हैं. हिमांशू ने कहा था कि वह उस वक्त से नेहा को जानते हैं जब उन्होंने अपनी फिल्म यारियां के गाने 'ब्लू है पानी पानी' को शूट किया था.

देखें नेहा कक्कड़ और हिमांशू कोहली स्टारर सॉन्ग 'ओह हमसफर'...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »