बहन पर बनी फिल्म 'नीरजा' के लिए भाइयों ने नहीं लिया पैसा

नीरजा भनोट के बलिदान पर बनी फिल्म 'नीरजा' के लिए बॉलीवुड समेत देश में काफी सकारामत्क माहौल बन गया है. फिल्म को लेकर आए दिन कुछ न कुछ खबरें मीडिया के ऑर्डर ऑफ द डे में शुमार हो रही हैं.

Advertisement
'नीरजा' में सोनम कपूर 'नीरजा' में सोनम कपूर

दीपिका शर्मा / IANS

  • मुंबई,
  • 31 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

पैन एम एयरलाइंस की दिलेर फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के भाई अखिल और अनीष भनोट का कहना है कि उन्होंने बहन की बायोपिक 'नीरजा' के लिए कोई रॉयलिटी नहीं ली.

. बॉलीवुड के इतिहास में यह शायद पहली बार है, जब किसी बायोपिक की एवज में उस व्यक्ति के परिजनों ने कोई रॉयलिटी नहीं ली है. तीन साल पहले आई बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' के लिए मिल्खा सिंह ने शगुन के तौर पर केवल एक रुपये लिया था.

Advertisement

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जब को लेकर टीम नीरजा के दोनों भाई से मिली, तो वे दोनों भावुक हो गए थे. फिल्म के निमार्ताओं ने नीरजा पर फिल्म बनाने के लिए एक रकम की पेशकश की थी, जिस पर दोनों भाइयों ने हाथ जोड़कर कहा था कि वे ऐसा कहकर नीरजा के बलिदान को छोटा कर रहे हैं.

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि की कहानी अभी तक चंद लोगों तक ही सीमित थी लेकिन फिल्म रिलीज होने साथ ही देश का बच्चा-बच्चा नीरजा की दिलेरी से वाकिफ हो जाएगा.

अतुल कासबेकर और निर्देशक राम माधवानी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »