एक्टर्स को आतंकी समझने वाली खबर है झूठी? मुंबई पुलिस ने दिया ये बयान

 दावा किया गया था कि यशराज फिल्म के दो एक्टर्स को मुंबई पुलिस ने शक के आधार पर अरेस्ट किया है. हालांकि अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में सफाई दी है.

Advertisement
इन दो लोगों की गिरफ्तारी वाली खबर पर मुंबई पुलिस का आया बयान इन दो लोगों की गिरफ्तारी वाली खबर पर मुंबई पुलिस का आया बयान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2019,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो आतंकवादी के होने की सूचना ने पुलिस वालों को चौंका दिया था. पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया था और आतंकवादियों को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया था. मुंबई पुलिस ने दो एक्टर्स को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था. एक टीवी चैनल द्वारा दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म के दो एक्टर्स को मुंबई पुलिस ने शक के आधार पर अरेस्ट किया है. हालांकि अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में सफाई दी है और कहा है कि पुलिस ने इन लोगों को अरेस्ट नहीं किया है.

Advertisement

इस चैनल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस खबर को शेयर किया गया था. इस ट्वीट में लिखा था कि एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मुंबई पुलिस ने 2 लोगों को शक के आधार पर आतंकवादी समझ गिरफ्तार किया था हालांकि बाद में पता चला कि ये दोनों ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म में एक्टर्स हैं.

ये खबर कुछ ही देर में वायरल हो गई थी और कई लोगों ने इसे शेयर किया था लेकिन मुंबई पुलिस ने इस मामले में मीडिया के दावों को सिरे से ठुकरा दिया है. मुंबई पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर पर बयान आया जिसमें लिखा था 'मुंबई पुलिस ने ऐसे किसी शख्स को गिरफ्तार नहीं किया है. कृप्या अपने फैक्ट्स को वेरिफाई करें.'

कई लोगों ने इस मामले को क्लैरिफाई करने के लिए मुंबई पुलिस की तारीफ की वही कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये न्यूज़ पूरी तरह से सच है. कई लोगों ने ये भी कहा कि पुलिस को इस मामले में जल्दी पोस्ट कर लोगों को अवगत कराना चाहिए था.

Advertisement

बता दें कि इस घटना के बाद से जो फिल्म चर्चा में चल रही है वो यशराज प्रोडक्शन्स की है और इस फिल्म में डांस और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा. सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के अलावा वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल 2 अक्तूबर को रिलीज़ हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »