फ्लाइट में दंगल एक्ट्रेस संग छेड़छाड़ मामले में चार्जशीट दाखिल

दंगल में काम करने वाली एक एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाने के बाद तमाम सेलेब्स ने इसकी निंदा की थी. पुलिस ने उस वक्त आरोपी को गिरफ्तार भी किया था जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक इमेज प्रतीकात्मक इमेज

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

नई दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में बाल कलाकार के साथ हुई छेड़छाड़ के 8 महीने बाद सहर पुलिस ने मुंबई के डिंडोशी कोर्ट के सामने चार्जशीट पेश की है. फ्लाइट में दंगल फेम बाल कलाकार के साथ सफर कर रहे सहयात्री विकास सचदेवा (39) को IPC के POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) एक्ट की धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया गया था. बाद में विकास को जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Advertisement

ने शिकायत की थी कि फ्लाइट में उनके पीछे वाली सीट पर बैठा विकास अपने पैर को ऊपर नीचे कर रहा था. वह कभी गर्दन पर तो कभी पीठ पर उन्हें छूने का प्रयास कर रहा था. उन्होंने एक वीडियो में इस सारे घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया था जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया.

उधर आरोपी सचदेवा ने अपनी सफाई में कहा था कि वह एक अंतिम संस्कार से लौट रहा था और बुरी तरह थका हुआ था, जिसके चलते वह बेसुध होकर सो गया था. उसने एयरक्राफ्ट के स्टाफ को यह निर्देश दिए थे कि उसे डिस्टर्ब नहीं किया जाए. उसने कोर्ट में यह भी दलील दी थी कि बाल कलाकार को शिकायत करने का ख्याल बाद में आया जब वीडियो फैल चुका था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement