मैडम तुसाद में लगेगा महेश बाबू का वैक्स स्टैच्यू

दुनिया के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में अब सुपरस्टार महेश बाबू के मोम का स्टैच्यू लगेगा. महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया.

Advertisement
प्रतिष्ठित मैडम तुसाद की शोभा बढ़ाएंगे सुपरस्टार महेश बाबू! प्रतिष्ठित मैडम तुसाद की शोभा बढ़ाएंगे सुपरस्टार महेश बाबू!

दुनिया के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में अब सुपरस्टार महेश बाबू के मोम का स्टैच्यू लगेगा. महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा, 'प्रतिष्ठित मैडम तुसाद का एक हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. डिटेल्स पर विस्तार से ध्यान के लिए कलाकारों की टीम का धन्यवाद अतुल्य.'

दुनियाभर में महेश बाबू के सुपरस्टारडम को मद्देनजर रखते हुए, मैडम तुसाद महेश बाबू का स्टेच्यू बना रहा है जो उनके किसी भी प्रतिष्ठित किरदार पर आधारित नहीं होगा. ये स्टेच्यू निश्चित रूप से दुनिया भर के उनके सभी प्रशंसकों के लिए किसी यादगार तोहफे से कम नहीं होगा.

Advertisement

सुपर स्टार ने व्यक्तिगत रूप से मैडम तुसाद के अधिकारियों से मुलाकात की और विवरणों पर ध्यान देने के लिए कलाकारों की टीम का धन्यवाद किया. महेश बाबू की फिल्म 'भारत अने नेनु' को देशभर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

बता दें, 'भारत अने नेनु' में एक युवा ग्रेजुएट की यात्रा को दिखाया गया है जो अपने राज्य से युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे है. राजनीतिक नाटक में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भारत की भूमिका निभा रहे हैं. बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी इस फिल्म को महेश बाबू के प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »