अक्षय कुमार की केसरी: वीकेंड में 80 करोड़ रुपये की कमाई पर निगाहें

अक्षय कुमार स्टारर केसरी ने रविवार को कितनी कमाई की, इस पर ट्रेड एक्सपर्ट्स की निगाहें होंगी. माना जा रहा है कि चौथे दिन केसरी 24 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो ये इस साल बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड का एक नया रिकॉर्ड होगा.

Advertisement
केसरी में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है. केसरी में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

साल 2019 में केसरी के जरिए अक्षय कुमार ने शानदार शुरुआत की है. होली के दिन रिलीज हुई केसरी वीकेंड में टिकट खिड़की पर जमकर कमाई करने में कामयाब हुई है. चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म 80 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी. वीकेंड में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना इस साल बॉक्स ऑफिस के लिए एक नया रिकॉर्ड भी होगा.

Advertisement

इससे पहले शनिवार तक फिल्म ने भारतीय बाजार में 56.51 करोड़ रुपये कमा लिए थे. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ केसरी ने गुरुवार को 21.06 करोड़, शुक्रवार को 16.70 करोड़, शनिवार को 18.75 करोड़ कमाए थे.

बताते चलें कि गोल्ड के बाद केसरी अक्षय कुमार के करियर की दूसरी पीरियड ड्रामा है. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा, मीर सरवर, वंश भारद्वाज, जसप्रीत सिंह, विवेक सैनी और विक्रम कोचर जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है.

बताते चलें कि केसरी सारागढ़ी की उस ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है जिसमें ब्रिटिश इंडिया आर्मी के मुट्ठीभर सिख जवानों ने 10 हजार से ज्यादा अफगानों का घंटों मुकाबला किया और उन्हें रोके रखा. इसे इतिहास की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक माना जाता है. फिल्म में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है जिन्होंने सिख सैनिकों की टुकड़ी का नेतृत्व किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »