ब्रेकअप के बाद कटरीना बोलीं, ऐसा हो सपनों का राजकुमार

कटरीना कैफ जैसी गर्लफ्रेंड की चाहत तो हर लड़के को होगी लेकिन उनके सपनों का राजकुमार कैसा होगा? हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अपने पार्टनर में क्या खूबियां देखती हैं...

Advertisement
कटरीना कैफ कटरीना कैफ

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कटरीना कैफ ने खुलासा किया है कि उनका परफेक्ट पार्टनर कैसा होना चाहिए. आज भले ही कटरीना एक ऐसे मुकाम पर हैं जहां दुनिया भर के लोग उनके दीवाने हैं. लेकिन एक ऐसा भी समय था जब कोई उन्हें पसंद नहीं करता था. कैट खुद बताती हैं कि जब वह स्कूल में थीं, तब कोई उन्हें पसंद नहीं करता था.

Advertisement

एक चैट शो में , 'मैं कर्क राशि की हूं और ऐसी लड़कियां शर्मीली होती हैं. मैं किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी. न तो मैं ज्यादा पॉपुलर थी और न ही लोग मुझे पसंद करते थे. स्कूल में मेरा पहला दोस्त एक इंडियन लड़का था और वह मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आता था. जब मैं 16 साल की हुई तबसे मैंने दोस्त बनाने शुरू किए और मैं थोड़ी बहुत पॉपुलर होने लगी.'

सलमान खान और के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद फिलहाल कैट की सोच काफी बदल चुकी है. वह खुद को मैच्योर मानती हैं और बताती हैं कि अब वह जिस इंसान को भी डेट करेंगी उसके व्यक्तित्व, आसपास की आभा (ऑरा) और लोगों के प्रति उसके आकर्षण पर भी ध्यान देंगी.

कि उनके पार्टनर के आसपास पॉजिटिव वाइब्स होनी चाहिए और उसमें से अच्छी महक आनी चाहिए. पता नहीं रणबीर कपूर ये सब बातें सुन रहे हैं या नहीं!

Advertisement

फिलहाल कैट अपनी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »