तैमूर हुआ 7 महीने का, मौसी करिश्मा ने ऐसे किया सेलिब्रेट

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान 20 जुलाई को सात महीने के हो गए. करिश्मा कपूर ने केक काट इसे सेलिब्रेट किया.

Advertisement
करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तैमूर अली खान करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तैमूर अली खान

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 22 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान 20 जुलाई को सात महीने के हो गए. तैमूर को कपूर खानजान और पटौदी खानदान दोनों तरफ के लोग बहुत मानते हैं. तैमूर को मौसी करिश्मा की जान हैं. करिश्मा कपूर ने केक काट इसे सेलिब्रेट किया. करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में केक की तस्वीर पोस्ट कर उस पर लिखा- हमारा बच्चा आज सात महीने का हो गया.

Advertisement

पिछले साल दिसंबर में करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था. जन्म के बाद से ही तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. बेबी तैमूर के जन्म के बाद उसके नाम को लेकर सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर काफी कड़वी बातों का सामना करना पड़ा था.

बेटे के नाम पर उठे विवाद के बारे में करीना ने कहा था ये सब बहुत अजीब था. मुझे समझ नहीं आया कि मेरे बेटे के नाम को लोग निजी तौर पर क्यों ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे को एक सलाह देना चाहती हूं कि वह हमेशा बहुत विन्रम रहे और खुद पर विश्वास रखकर वो हर वो चीज करे जो वह करना चाहता है. करीना ने यह भी कहा था कि मेरा बेटा इस दुनिया का सबसे प्यारा और आकर्षक बच्चा है.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सैफ ने कहा था कि मेरा बेटा देश का शानदार अंबैसडर होगा. वो जो धर्म चाहे, उसे चुन सकता है. बस हम चाहते हैं कि वो हमारी तरह ओपन माइनडेड और जमीन से जुड़ा हुआ हो.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »