जाह्ववी ने शेयर की गुंजन सक्सेना के सेट से तस्वीरें, पंकज त्रिपाठी भी दिखे

इन तस्वीरों में जाह्ववी के साथ ही पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी को भी देखा जा सकता है. जहां पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में गुंजन के पिता बने हैं वहीं अंगद इस फिल्म में उनके भाई की भूमिका में हैं.

Advertisement
जाह्नवी कपूर सोर्स इंस्टाग्राम जाह्नवी कपूर सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

जाह्रवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का बज़ काफी पहले से ही था जब इस फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है जिसमें गुंजन की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है. गुंजन सक्सेना नाम की महिला वायुसेना ऑफिसर की जिंदगी पर बनी ये फिल्म पहले थियेटर्स में रिलीज की जानी थी लेकिन कोरोना काल के चलते इसे अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला किया गया है. हाल ही में जाह्ववी ने इस फिल्म से कुछ तस्वीरों को शेयर किया है.

Advertisement

इन तस्वीरों में जाह्ववी के साथ ही पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी को भी देखा जा सकता है. जहां पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में गुंजन के पिता बने हैं वहीं अंगद इस फिल्म में उनके भाई की भूमिका में हैं. जाह्नवी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और फैंस के बीच ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ये फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

गौरतलब है कि इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे गुंजन सक्सेना के वायुसेना में आते ही कुछ बदलाव होते हैं. कैसे उन्हें वहां पर लड़कों से कमजोर समझा जाता है लेकिन इसके बावजूद वे भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट बन उभरती हैं. करगिल गर्ल के नाम से मशहूर गुंजन सक्सेना ने करगिल युद्ध में दिखा दिया था कि महिलाएं युद्ध के दौरान एयरक्राफ्ट भी उड़ा सकती हैं और एक सक्रिय भूमिका निभा युद्ध का परिणाम बदल भी सकती हैं.

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के करीब रिलीज हो रही इस फिल्म में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलेगा यही कारण है कि इस फिल्म के सफल होनी की संभावना भी ज्यादा मानी जा रही है. फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है. इसमें अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं. ये फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement