ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की पहली तस्वीर, ऐसा है लुक

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की पहली फोटो सामने आ गई है. फोटो में ईशा और आनंद दोनों स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं.

Advertisement
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा आनंद पीरामल संग शादी के बंधन में बंधीं. उनकी शादी की पहली फोटो सामने आई है. फोटो में ईशा और आनंद दोनों स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.

यहां देखें फोटो-

ईशा और आनंद दोनों ही कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए. दोनों का लुक काफी आकर्षक लग रहा है. दुल्हन के जोड़े में ईशा का लुक देखते ही बनता है.

Advertisement

मुंबई स्थ‍ित अंबानी के घर यानी एंटीलिया में पीरामल परिवार धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा. फिलहाल शादी की रस्में पूरी हो रही हैं. इसके बाद आशीर्वाद समारोह आयोजित होगा. इस रॉयल वेडिंग में देश की जानी-मानी हस्त‍ियां पहुंचीं.

शादी में तमाम सेलिब्रिटीज शरीक होने के लिए पहुंचे है. बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ इस शादी में शामिल होने पहुंचे. शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान रेड साड़ी में पहुंचीं.

बता दें कि अनंत और मुकेश अंबानी के साथ चाचा अनिल अंबानी ने भी बारात का स्वागत किया. वहीं दूल्हे राजा आनंद पीरामल के चेहरे को मीडिया और फोटोग्राफर्स से छ‍िपाने की कोश‍िश की गई.

के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिस रास्ते से बारात आई उस पूरे रास्ते में में विशेष सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया. इस रास्ते में आम वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »