संजय दत्त के B'day पर जानें ये खास बातें

आज 29 जुलाई 2016 को संजू बाबा अपनी जिंदगी के 57 साल पूरे कर रहे हैं. आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

'खलनायक' से लेकर 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' तक संजय दत्त ने करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज किया है. कभी गुड तो कभी बैड इमेज के साथ वो बॉलीवुड की सुर्खियों में हमेशा छाए रहे. आज 29 जुलाई 2016 को संजू बाबा अपनी जिंदगी के 57 साल पूरे कर रहे हैं.

बॉलीवुड के मशहूर अभि‍नेता संजय दत्त आर्म्स एक्ट मामले में करीब 42 महीने तक जेल की सजा काटने के बाद 25 फरवरी 2016 को पुणे की यरवदा जेल से बाहर आ चुके हैं.

Advertisement

जिंदगी में अनगिनत उतार चढ़ाव झेलने के बाद भी इस सुपरस्टार ने ऑडियंस को एंटरटेन करने का अपना काम हमेशा बखूबी निभाया है. आइए जानते हैं बातें...

1. बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि जेल में सजा काटने के दौरान संजय दत्त ने रेडियो जॉकी बनकर भी लोगों को एंटरटेन किया है. वह वहां संजय हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में अनाउंसमेंट करते थे.

2. 1981 में 'रॉकी' फिल्म से डेब्यू कर ने सबको अचंभित कर दिया था. बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म ही सुपरहिट ब्लॉकबस्टर! लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण, फिल्म के रिलीज होने से पहले उनकी मां और बीते जमाने की चर्चित एक्ट्रेस नर्गिस इस दुनिया से विदा हो गईं.

3. को बीच में ड्रग्स की लत लग गई थी. इसी कारण उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकलने लगीं. फिर आखिरकार पिता सुनील दत्त ने संजय को अमेरिका के एक नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भेजा.

Advertisement

4. बड़े बैनर की की रिलीज से पहले ही 1993 के मुम्बई सीरियल ब्लास्ट्स से कनेक्शन होने के कारण को गिरफ्तार कर लिया गया था.

5. . उनकी पहली बीवी ऋचा शर्मा ब्रेन ट्यूमर के कारण गुजर गईं. फिर उन्होंने रिया पिल्लै से शादी की, लेकिन जल्दी ही दोनों अलग हो गए. आखिरकार उन्होंने मान्यता से शादी की, जिनके साथ उनके 2 बच्चे हैं.

6. के खास दोस्त सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजय एक अच्छे सिंगर भी हैं. इसके अलावा वो गिटार जैसे इंस्ट्रूमेंट्स भी बजा लेते हैं. अमेरिका के एक कॉन्सर्ट में उन्हें 'बेस्ट एयर गिटारिस्ट' के लिए गोल्ड मेडल दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »