फुटपाथ पर हारमोनि‍यम बजाने वाले को नेहा कक्कड़ ने दिए 1 लाख रुपये

फुटपाथ पर 30 साल से हारमोनियम बजाने वाले केशव लालको नेहा कक्कड़ और विशाल ददलाने ने दी एक-एक लाख रुपये की मदद. केशव लाल ने दिग्गज फिल्मकार वी शांताराम और संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ काम किया है और उनके साथ हारमोनियम पर 'आवारा हूं' गीत को गाया भी है.

Advertisement
नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी

पूजा बजाज / IANS

  • दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

सिंगर और संगीतकार विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने पुणे के फुटपाथ पर पिछले 30 सालों से हारमोनियम बजा रहे केशव लाल को एक-एक लाख रुपये की मदद दी है.

केशव लाल को 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर बुलाया गया था जहां उन्हें शो के कंटेस्टेंट और जजों ने सम्मान दिया. वह इस शो पर अपनी पत्नी सोनी बाई के साथ पहुंचे. केशव लाल ने संगीत करियर के जरिए सफलता की चोटी पर पहुंचने से लेकर अपनी सब कुछ खो देने तक की कहानी बताई. उन्होंने बताया कि हर मुश्किल में उन्होंने अपने संगीत के प्रति जुनून को नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, मेरे लिए संगीत के ही मायने रखता है और सभी को अपने जुनून के प्रति वफादार होना चाहिए.

Advertisement

बता दें, केशव लाल ने दिग्गज फिल्मकार वी शांताराम और संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ काम किया है और उनके साथ हारमोनियम पर 'आवारा हूं' गाना गाया भी है.

इस महान कलाकार की कहीनी ने 'इंडियन आइडल 10' के जज बने विशाल और नेहा कक्कड़ को इमोशनल कर दिया. इन दोनों जजेज ने उन्हें एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की.

विशाल ने कहा, 'शो में केशव लालजी को देखना हमारा सौभाग्य है. ऐसे आदमी को देखना बहुत अच्छा लगता है जिसने अपना पूरा जीवन संगीत को दिया. वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं.' विशाल बोले, 'उन्होंने हमें सिखाया कि एक व्यक्ति को कभी भी अपने जुनून को कम नहीं होने देना चाहिए. मैं अपने साथि‍यों और इंडस्ट्री में मौजूद लोगों से गुजारिश करूंगा कि वह केशव लालजी की हर संभव मदद करें.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »