ये 2 क्रिकेटर हैं प्रीति जिंटा के भी फेवरेट? नहीं खेला कभी किंग्स इलेवन में

प्रीति जिंटा ने इंडिया टुडे कॉनक्लेव ईस्ट 2018 में आईपीएल और उनकी निजी जिदंगी से जुड़ी तमाम बातों पर चर्चा की.

Advertisement
प्रीति जिंटा (फोटोः इंडिया टुडे) प्रीति जिंटा (फोटोः इंडिया टुडे)

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

कोलकाता में आयोजित 2 दिवसीय इंडिया टुडे कॉनक्लेव ईस्ट 2018 इवेंट में प्रीति जी जिंटा ने बताया कि उन्‍हें सबसे ज्‍यादा जो दो क्रिकेटर पसंद हैं वह हैं और एमएस धोनी. वह उनकी फैन हैं. लेकिन ये दोनों ही कभी प्रीति की टीम किंग्‍स इलेवन पंजाब का हिस्‍सा नहीं रहे. प्रीति से जब पूछा गया कि उन्‍हें यदि एक दिन के लिए कोई क्रिकेटर बनना हुआ तो वह किसे चुनेंगी? इसके जवाब में उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का नाम लिया.

Advertisement

प्रीति ने इस कार्यक्रम में कई मुद्दों पर बाचतीत की. पिछले काफी वक्त से सिल्वर स्क्रीन से दूर बनी हुईं प्रीति ने कहा कि वह के साथ फिल्‍म भैयाजी सुपरहिट से वापसी कर रही हैं. उन्‍होंने कहा कि वह ये फिल्‍म नहीं करने वाली थीं, लेकिन सनी की जिद के कारण करनी पड़ी. उन्‍होंने कहा कि इसमें वे यूपी की 12वीं फेल हाउसवाइफ सपना दुबे नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. ये उनका पसंदीदा रोल है.

प्रीति से जब पूछा गया कि आज की प्रीति 18 साल की से क्‍या कहना चाहती हैं. प्रीति ने जवाब दिया कि वे कहेंगी उन सब गलतियों को वापस दोहराएं, जो उन्‍होंने की हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जी जिंटा ने इंडिया टुडे कॉनक्लेव ईस्ट 2018 में शिरकत की. यहां पर प्रीति ने अपने फिल्मी करियर और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »