रितिक को बर्थ डे पर मिला स्पेशल गिफ्ट, राकेश रोशन बनाएंगे कृष 4

रितिक रोशन के फैंस को उनके बर्थ डे के खास मौके पर राकेश रोशन ने खास तोहफा दिया है. उन्होंने फैंस को सुपहिट फिल्म कृष 4 के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है.

Advertisement
 कृष 4 कृष 4

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

रितिक रोशन के फैंस को उनके बर्थ डे के खास मौके पर राकेश रोशन ने खास तोहफा दिया है. उन्होंने फैंस को सुपहिट फिल्म कृष 4 के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है.

कृष की अगली कड़ी यानी कृष 4 साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. रितिक रोशन की फिल्म कृष, जिस सीरीज़ पहली तीन फिल्में कामयाब रही है, अब उसका अगला भाग 2020 में रिलीज होगा. जाहिर है अभी रितिक उससे पहले कई फिल्में कर रहे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख फिल्मों में से एक सुपर 30 है. सुपर 30 आनंद कुमार पर बन रही है, इसकी तैयारियों इन दिनों जोरों पर चल रही है.

Advertisement

बता दें कि रितिक के फैन्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक शानदार वीडयो भी जारी किया है, जो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बॉलीवुड के हैंडसम हंक रितिक रोशन आज 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक खास मैसेज और तस्वीर के साथ बर्थडे विश किया है.

सुजैन ने रितिक के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमेशा ही तुम मेरी जिंदगी की रोशनी रहोगे. जन्मदिन मुबारक हो. हमेशा मुस्कुराते रहो. तुम्हारी मुस्कान रोशनी लेकर आएगी. सुजैन खान के इस पोस्ट को 12 घंटे में 83,375 लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस को रितिक-सुजैन की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है.

2014 में रितिक को सुजैन ने तलाक दिया

बता दें, 2014 में रितिक को सुजैन ने तलाक दिया था जिसकी वजह रितिक का घर के बाहर अफेयर्स होना माना गया. तलाक के बाद रितिक ने एक इंटरव्यू में कहा था, सुजैन और मैं आज भी दोस्त हैं. हम कोई मिसाल नहीं पेश करना चाहते.

Advertisement

एक-दूसरे के अलग होने के बाद भी इन्हें अक्सर साथ में घूमते और मिलते देखा जाता है. अपने बच्चों की खातिर वे छुट्टियां मनाने साथ जाते हैं. रितिक-सुजैन नहीं चाहते कि उनके तलाक का असर बच्चों की परवरिश पर पड़े. सुजैन चाहे रितिक से अलग हो गई हो. लेकिन वह हर मुश्किल की घड़ी में रितिक के साथ खड़ी रही हैं. याद होगा कंगना रनौत कंट्रोवर्सी में सुजैन एक्स हसबैंड के साथ उनकी ढाल बनकर खड़ी हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »