फिल्म 'जोरावर' के साथ लौटे हनी सिंह, बादशाह को कहा 'नैनो'

इंडस्ट्री में यो यो हनी सिंह की फिल्म जोरावर के साथ वापसी. नए अंदाज में नजर आए हनी सिंह ने बादशाह को कहा 'नैनो'(कार ब्रैंड).

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

अब तक रैप के जरिए एक दूसरे पर कसीदे कसने वाले हनी सिंह और बादशाह में एक बार फिर घमासान शुरू हो सकता है. क्योंकि रैप की दुनिया के बादशाह माने जाने वाले हनी सिंह ने इंडस्ट्री में वापसी कर ली है और वो भी नए तेवरों के साथ. हनी सिंह हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में छाए हिप हॉप सिंगर और रैपर बादशाह को नैनो(कार ब्रैंड) कह डाला.

Advertisement

म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी है कि उनके चहेते स्टार, रैपर और सिंगर ने आखिर 18 महीने के ब्रेक के बाद दमदार वापसी कर ली है. हनी सिंह जल्द पंजाबी फिल्म 'जोरावर' में लीड रोल में नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिलेशन ने लेकर उनके राइवल माने जाने वाले बादशाह के बारे में भी बात की. हनी सिं‍ह ने इस बात का खुलासा किया इतने महीनों से इंडस्ट्री से गायब रहने की एक बहुत बड़ी बजह है जिसे वह अभी नहीं बता सकते. इस वजह को दुनिया के सामने लाने के लिए हनी सिंह ने कहा कि वह इस खुलासे के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेंगे क्योंकि यह उन्होंने इस ब्रेक को अपनी लाइफ का एक बेहद मुश्किल पल बताया है.

Advertisement

अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए जब से मीडिया की ओर से यह सवाल किया गया कि उनका बॉलीवुड से गायब होने का फायदा बादशाह के करियर को आज टॉप पर ले आया है और आज वह बॉलीवुड के टॉप रैप स्टार बन गए हैं. इस बारे में क्या कहना चाहेंगे? ने इसका जवाब देते हुए सिर्फ इतना कहा, क्या आपने कभी रोल्स रॉयस चलाई है, रोल्स रॉयस और नैनो में बहुत फर्क होता है.' खैर हनी सिंह आपने इस जवाब में अपने नए तेवर तो दिखा दिए अब इंडस्ट्री को बादशाह के वार का भी इंतजार रहेगा.

देखें हनी सिंह ने जब बादशाह को कहा 'नैनो':

देखें हनी सिंह की फिल्म जोरावर का ट्रेलर:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement