टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो गीत हुई सबसे पराई एक बार फिर टीवी पर दिखाया जाएगा. शो को री-टेलीकास्ट होगा. शो में गुरमीत चौधरी और दृष्टि धामी ने लीड रोल प्ले किया था. अब गुरमीत चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ये शो कैसे मिला. बता दें कि शो में गुरमीत ने मान सिंह खुराना का रोल प्ले किया था.
गुरमीत को कैसे मिला शो गीत हुई सबसे पराई?
स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में गुरमीत ने बताया कि उन्हें ये शो कैसे मिला. गुरमीत ने कहा- रामायण के बाद मैं और देबीना एक शो कर रहे थे पति पत्नी और वो. शो को काफी लोगों ने देखा. वो शो प्रोड्यूसर गुल खान ने भी देखा. उन्होंने मुझे गीत के ऑडिशन के लिए बुलाया. और वो चाहती थी कि मैं मान सिंह खुराना का रोल करूं.
आगे गुरमीत ने कहा- आप विश्वास नहीं करेंगे. मैंने मान के रोल के लिए 10 से 12 बार ऑडिशन दिया और हर बार चैनल ने मुझे रिजेक्ट किया और दूसरे ऑप्शन के लिए कहने लगे. लेकिन गुल ने मन बना लिया था कि मान का रोल में ही करूंगा और कोई नहीं. एक समय पर तो मुझे भी लगने लगा था कि क्या मजाक चल रहा है. हर दो दिन में ऑडिशन के लिए बुलाते फिर बोलते नहीं हुआ. फिर गुल बुलाती और कहती एक बार और ऑडिशन दे दो. और ये बार-बार चलता रहा.
इसके बाद चैनल ने डिसाइड किया कि दृष्टि और मेरा प्रोपर मॉक शूट होगा. जब मेरे और दृष्टि के बीच की केमिस्ट्री और डायलॉग सामने आए तो मुझे पूरा यकीन हो गया था कि मैं ही मान बनूंगा. और इस तरह आखिरकार मुझे वो रोल मिल गया.
aajtak.in