गेम ऑफ थ्रोन्स: कुछ ऐसा है फाइनल सीजन का टीजर

GOT सीजन 8 का नया टीजर आया है जिसमें शो के 8वें भाग से संबंधित क्ल्यू दिए गए हैं. टीजर में अधिकतर फुटेज पिछले भागों के हैं पर कुछ नए सीन्स भी इसमें शामिल किए गए हैं.

Advertisement
गेम ऑफ थ्रोन्स गेम ऑफ थ्रोन्स

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज फिर से एक बार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. शो के 8वें सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में का एक नया टीजर आया है जिसमें शो के 8वें भाग से संबंधित क्ल्यू दिए गए हैं. टीजर में अधिकतर फुटेज पिछले भागों के हैं पर कुछ नए सीन्स भी इसमें शामिल किए गए हैं.

Advertisement

पिछली बार की अपेक्षा इस बार के सीजन के लॉन्च होने में देरी हो रही है. इसी के साथ दर्शकों की उत्सुकता पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है. बता दें कि ये गेम ऑफ थ्रोन्स का फाइनल सीजन है. टीजर में जॉन स्नो और सानसा की कुछ जगह झलक मिली है जिसमें वो एक दूसरे को गले लगा रहे हैं.

इस सीन ने लोगों को इस बात का संकेत तो दे ही दिया है कि इस बार का पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है. आखरी सीजन के बारे में ज्यादा जानकारी तभी मिलेगी जब शो का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. प्रशंसक इसका भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के 2019 के मिड में टेलिकास्ट होने की खबर है.

अभी तक सीरीज के फाइनल सीजन की कुछ फोटोज ही लीक हुई हैं. बता दें कि हाल ही में सीरियल की कास्ट ने 8वें सीजन की शूटिंग पूरी की है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट भी शेयर किए. निकोलज कोस्टर ने कहा- सीरीज के पिछले सीजनों में 10 एपिसोड थे. इस बार केवल 7 एपिसोड ही होंगे. टीवी के शेड्यूल के मद्देनजर ये फैसला लिया गया.

Advertisement

इसके अलावा GOT के को-क्रिएटर DB Weiss ने कहा- शुरुआत से हम 70 घंटे में इसकी कहानी दिखाना चाहते थे. हमे लगता है कि ये 73 घंटे में खत्म होगी. अब हम अंत तक आ गए हैं. हमें खुशी है जिस तरह से हम सभी लोगों के साथ यहां तक शो को लेकर आए हैं. हम इसी तरह से इसे खत्म कर रहे हैं जिस तरह से हम चाहते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »