32 दिन में घटाया 12 किलो वजन, सुनील दत्त के रोल के लिए परेश रावल ने की ऐसे तैयारी

परेश रावल ने सुनील दत्त के किरदार में ढलने के लिए की गई मेहनत के बारे में बताया.

Advertisement
परेश रावल परेश रावल

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म में संजय के रोल में रणबीर कपूर को कास्ट किया गया है और सुनील दत्त के रोल की जिम्मेदारी परेश रावल के जिम्मे सौंपी गई है. हालिया इंटरव्यू में परेश ने महान अभिनेता और बड़ी शख्सियत सुनील दत्त का किरदार निभाने के बारे में अपने अनुभव साझा किए.

Advertisement

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा कि ''मैं फिल्म के पहले दिन की अपनी शूटिंग के दौरान चिंता में था. फिल्म में किरदार के हिसाब से ढलने के लिए मुझे वजन कम करने को कहा गया था. मैंने 32 दिन में 12 किलो वजन कम किया. जब मैंने फिल्म का अपना पहला शॉट शूट किया तो राजकुमार हिरानी ने कहा ''हमें हमारा सुनील दत्त मिल गया.''

परेश ने सुनील दत्त का रोल मिलने पर खुशी जाहिर की. साथ ही ये भी बताया कि वो काफी समय से राजकुमार हिरानी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे. साल 2005 में उनके साथ काम करने का मौका मिला था पर बाद में किसी कारण से ऐसा नहीं हो पाया.

परेश ने कहा कि सुनील दत्त का रोल सरलता से निभाने के लिए फिल्म की पटकथा और रणबीर की एक्टिंग ने उनकी मदद की. परेश ने रणबीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि ''रणबीर ने रोल के साथ हद से ज्यादा इंसाफ किया है. उन्होंने पाथ-ब्रेकिंग परफॉर्मेंस दी है. रणबीर की इस परफॉर्मेंस को एक्टिंग स्कूलों में दिखाना चाहिए.

Advertisement

परेश ने संजय दत्त की भी तारीफ की और उन्हें अपने जीवन पर फिल्म बानाने की इजाजत देने की सराहना की. फिल्म में मनीषा कोइराला ने नगरिस का किरदार निभाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »