'जॉली एलएलबी 2' के मेकर्स को 'बाटा' ने भेजा नोटिस

'जॉली एलएलबी 2' कानूनी पचड़े में फंस गई है. शू मेकर कंपनी 'बाटा' ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' एक कोर्ट रुम ड्रामा है लेकिन अब यह खुद कानूनी पचड़े में फंस गई है.

फुटवेयर कंपनी 'बाटा' ने फिल्म के मेकर्स को ब्रांड के नाम का मजाक बनाने के लिए लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल ट्रेलर में अन्नू कपूर, को बोलते हैं, 'बाटा का जूता पहन कर और टुच्ची सी टैरीकॉट का शर्ट पहन कर हमसे जबान लड़ा रहे हैं.'

Advertisement


नोटिस में मेकर्स से मांग की गई है कि वो सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और थिएटर से यह ट्रेलर हटा दें. साथ ही कंपनी ने उसके ब्रांड और ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने के लिए लिखित माफी की मांग भी की है. इतना ही नहीं कंपनी ने ट्रेलर में एक नोटिस लगाने की भी मांग की है, जिसमें लिखा हो कि ब्रांड का नाम गलती से लिया गया है.

यह नोटिस फिल्म के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और को भेजा गया है.

बता दें कि फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement